Skopos24 में आपका स्वागत है
Skopos24 लंदन में स्थित पेशेवर अनुवाद एजेंसी है। हम दुनिया की सभी भाषाओं में सेवाएं उपलब्ध करवाते हैं और दीर्घकालिक सहयोग के लिए दुनिया भर के भाषाविदों के आभारी हैं, जिससे हम अंग्रेजी, पोलिश, पंजाबी, उर्दू, बंगला, गुजराती, अरबी, फ्रेंच, चीनी, पुर्तगाली और कई अन्य भाषाओं सहित सर्वाधिक मांग की जाने वाली भाषाओं में बेहद आकर्षक शर्तों की पेशकश कर पाते हैं। हम चौबिसों घंटे कार्यरत रहते हैं।
अनुवाद सेवाएं
हम अलग-अलग विधाओं में विशेषज्ञ भाषाविदों के साथ सहयोग करते हैं, जिससे हम सभी तरह की अनुवाद और भाषांतरण सेवाएं उपलब्ध करवा पाते हैं। हम सरकारी दस्तावेज, विधिक, चिकित्सीय, तकनीकी के साथ-साथ बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र के प्रामाणिक अनुवाद की पेशकश करते हैं। हम शैक्षिक भ्रमण, संगोष्ठी, कारोबारी बैठक अथवा आपके वकील से परामर्श अथवा किसी अन्य औपचारिक भेंट-मुलाकात के लिए दुभाषिए की व्यवस्था भी करते हैं।
अन्य भाषा सेवाएं
इसके अतिरिक्त, हम अन्य भाषा सेवाएं, जैसे ट्रांसक्रिप्शन (ऑडियो/वीडियो), प्रूफरीडिंग और भाषा शिक्षण की सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध करवाते हैं। अन्य देशों में अपना व्यापार बढ़ाने के इच्छुक ग्राहक लोकेलाईजेशन के मामले में हम पर भरोसा कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अपनी वेबसाइट का विशिष्ट सांस्कृतिक जरूरतों और विदेशी बाजार की विशेषताओं के अनुरूप अनुवाद और संपादन करवा सकते हैं। हम उत्कृ्ष्ट सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हैं, जो अनूदित पाठ सहेजे रखता है, जिससे आपका समय और धन बचता है।
हमें ही क्यों?
Skopos24 का लक्ष्य अनुवाद में सर्वाधिक शुद्धता के साथ यह सुनिश्चित करना है कि हमारे पास पंजीकृत प्रत्येक भाषाविद अपने क्षेत्र का विशेषज्ञ हो। हम केवल योग्य और अनुभवी ऐसे भाषाविदों के साथ तालमेल रखते हैं, जो विभिन्न देशों के भाषा विशेष के शपथबद्ध मातृभाषी तथा तकनीकी अनुवादक हों तथा सुनिश्चित करते हैं कि अनूदित पाठ में मूल जैसी सरस पठनीयता हो। हमारे लिए ग्राहक सर्वोपरि है, हम आपकी विशिष्ट जरूरतों को हमेशा ध्यान में रखते हैं और यथासंभावित न्यूनतम समय में उच्च गुणवत्तायुक्त अनुवाद उपलब्ध करवाते हैं।
मूल्य निर्धारण
हमारा मूल्य निर्धारण ढांचा सुनिश्चित करता है कि बाजार में हमारी सेवाएं सर्वाधिक प्रतिस्पर्धी रहें। हमें ईमेल से केवल अपने दस्तावेज का स्कैन भेजें और हम आपको नि:शुल्क और गैर-बाध्यकारी अनुमान भेंजेंगे। आपके पास स्कैनर न होने पर स्पष्ट फोटो पर्याप्त रहेगा। ऑर्डर देते समय आपको भुगतान संबंधी समस्त निर्देश मिलेंगे। अनुवाद तैयार होने पर, आप इसे व्यक्तिगत रूप से प्राप्त कर सकते हैं अथवा हम उसे डाक या ईमेल से आपको भेजेंगे।
संपर्क सूत्र
पता: Skopos24 XXX
लैंडलाइन: XXX मोबाइल: XXX ईमेल: info@skopos24.com
हमारा ऑफर उपयुक्त लगने पर, कृपया हमसे संपर्क करें!
Copyright © 2016 Skopos24